कोरबा-रामपुर। करतला ब्लॉक अंतर्गत आदर्श ग्राम नवापारा में ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में अखण्ड नवधा रामायण (नवम वर्ष) का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में दूर-दराज से भक्त श्रद्धालु, मानस गायन मण्डली, शास्त्रीय संगीत मण्डली, महिला मानस संकीर्तन मण्डली, मानस प्रवक्ता शामिल हुए।
आचार्य पं गजानन्द दुबे के नेतृत्व में प्रतिदिन विधिवत पूजन एवं महाआरती विशेष सहयोगी संगीताचार्य पं जयलाल प्रसाद पांडेय, पं तोयम दुबे, पं श्रीकेशन महाराज ने सम्पन्न कराया।
पं गजानन्द दुबे ने व्यासपीठ से बताया कि रामायण हमें धर्म एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम जी का सम्पूर्ण जीवन चरित्र हमें सत्य, प्रेम, त्याग, बलिदान व समर्पण, भातृत्व और भाईचारे की शिक्षा देता है। मनुष्य इसे अपने जीवन में अपनाकर आध्यात्मिक उन्नति और अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
आयोजन में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष करतला अशोक बाई कंवर, जिला पंचायत सदस्य अजय सावित्री कंवर, श्यामबाई राठिया, विश्राम कंवर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुये। समापन पश्चात ग्रामीणों द्वारा कन्या भोज एवं ब्राम्हण भोज कराया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677