कोरबा। कोरबा जिले के कुदमुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी मिल चुकी है और आगे की प्रक्रियाएं जारी है। अस्पताल निर्माण के लिए जो जगह आईडेंटिफाई की गई है, उसमें विवाद की स्थिति है। इसलिए राजस्व और पुलिस मिलकर 38 डिसमिल जमीन की स्थिति साफ करने में लगी हुई है।
करतला तहसीलदार के के लहरे अपनी टीम और थाना प्रभारी केके वर्मा के साथ आज कुदमुरा पहुंचे। खबर के अनुसार यहां पर सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनना है।
क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए इसे पूरा कर लिया। बताया गया कि अस्पताल बनाने के लिए सरकारी जमीन देखी गई है लेकिन इस पर नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने इसी हिस्से में अपने हिस्से के 38 डिसमिल जमीन होने का दावा किया है। इस बारे में महिला ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत किया। जिसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकार किया गया।
अस्पताल के निर्माण कार्य को लेकर किसी प्रकार की प्रॉब्लम उत्पन्न न होने पाए, इसे देखते हुए राजस्व की टीम के साथ तहसीलदार ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराई। जानकारी मिली कि जमीन की नापजोख करने के साथ उतनी जमीन की पहचान करना है जिसके लिए महिला ने दावा किया है।
विवाद का निपटारा होने पर किस गांव में अस्पताल की सुविधा हो सकेगी । वर्तमान में करतला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है और इसके माध्यम से आसपास के कई गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















