1.28 करोड़ की लागत से हो रहा रोड डिवाईडर का काम 

कोरबा। टीपीनगर जोन अंतर्गत नगर निगम द्वारा संपादित कराए जा रहे रोड डिवाईडर कार्य का निरीक्षण मेयर संजू देवी राजपूत ने किया। सेंट्रल स्टोर से अशोक वाटिका होते हुए स्टेडियम चौक तक रेलिंग सहित डिवाईडर निर्माण एवं विद्युतीकरण का कार्य 1 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है।

महापौर ने निगम के अभियंताओं के साथ उक्त डिवाईडर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, कार्य की गुणवत्ता व प्रगति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें तथा कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि उक्त सडक़ पर काफी संख्या में छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन होता है, यहांं की आवागमन व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने की दृष्टिकोण से उक्त रोड डिवाईडर का निर्माण कराया जा रहा है ताकि वहॉं की यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त हो सके तथा आमनागरिकों को आवागमन में अनावश्यक असुविधा पैदा न हों।

इस अवसर पर जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, सहायक अभियंता सुनील टाण्डेय, उप अभियंता सोमनाथ डेहरे, दीपक यादव तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।