कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में 10वीं एवं 12वीं दोनों बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। तीनों केंद्रीय विद्यालयों में उत्कृष्ट रिजल्ट में साथ केवी 2 एनटीपीसी अव्वल भी रहा है।
वहीं इन स्कूलों की बेटियों ने दोनों परीक्षाओं में अग्रणी स्थान बनाया। इस विद्यालय में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय से मयूराक्षी 92.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रही। 89.4 प्रतिशत से ख्याति भोसले द्वितीय, 88.6 प्रतिशत लेकर श्रेयांश प्रभात कपूर तृतीय रहे।
कॉमर्स संकाय में लिम्शा राजेश 92.2 प्रतिशत लेकर प्रथम, महिमा राठौर 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, सबीना खान 81 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।
इसी तरह 10वीं बोर्ड में दीपशिखा सिंह 94.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर है। इसी तरह 92.8 प्रतिशत अंक लेकर रूपांशी साहू द्वितीय एवं 90.4 प्रतिशत अंक के साथ विहान एनवी तृतीय स्थान पर रहे।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि कक्षा 12वीं में 59 और 10वीं से 71 छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और दोनों ही कक्षाओं में शत-प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















