पॉक्सो मामले में थी आखिरी पेशी, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक युवक ने तब आत्मघाती कदम उठा लिया जब उसके मां और पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर 12 बजे लौटने के बाद मां की नजर बेटे के शव पर पड़ी। परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।


यह घटना एसईसीएल अंबेडकर भवन के पीछे स्थित बस्ती में हुई। जानकारी के मुताबिक सतीश बेला 27 वर्ष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के मामला न्यायालय में चल रहा है।

जिसकी बुधवार को अंतिम पेशी और सुनवाई थी। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की मां ने बताया कि उनकी साड़ी से बेटे ने फांसी लगाई है।

उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है, उसके खिलाफ साजिश रची गई थी। जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया है। वो चाहती है कि इस मामले में जांच हो और सतीश के मौत का वास्तविक कारण सामने आए।

सतीश की मां ने बताया कि सुबह उनका बेटा कह रहा था कि वह मंदिर जाकर पूजा-पाठ करने के बाद कोर्ट जाएगा, जिससे सब ठीक हो जाएगा।

वहीं सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया और उनसे भी जांच कराई गई है।