वार्ड क्रमांक 26 गेवरा बस्ती उबरेगा कीचड़ से, हुआ भूमिपूजन

कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 26 गेवरा बस्ती के वार्डवासी पिछले कई वर्षों से जर्जर सडक़ के गड्ढे व कीचड़ से परेशान हैं।

जहां अब वार्डवासियों को इन समस्या से मुक्ति मिलेगी, बुधवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने वार्ड क्रमांक 26 में पहुंचकर महाराज के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस दौरान वार्ड 26 के पार्षद प्यारे लाल दिवाकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, इंजीनियर व आसपास के नगरवासी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि अब लंबे वर्षों से क्षेत्र में बनी समस्या को धीरे-धीरे दूर किया जाएगा साथ ही नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से होने लगा है आने वाले दिनों में हमारे नगर में बनी समस्या को पूर्ण किया जाएगा।