कोरबा। तृतीय राष्ट्रीय कूड़ो चैंपियनशिप का आयोजन महाराष्ट्र के सुभाषचंद्र बोस बॉयज मिलिट्री स्कूल और जूनियर कॉलेज पुणे, महाराष्ट्र में 16 से 22 मई तक आयोजित की जा रही है। ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी निहारिका से तीन खिलाडिय़ो अनुज अग्रवाल, वैभव कृष्ण और शौर्य तिवारी का चयन हुआ है जो रवाना हो गए हैं।
बताया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 1500 खिलाड़ी शामिल होंगे। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने खिलाडिय़ो का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
छत्तीसगढ़ राज्य कूड़ो संघ के उपाध्यक्ष अविनाश बंजारे,ड्रैगन मार्शल आट्र्स अकादमी के संचालक अजीत कुमार शर्मा,किरण कुमार अध्यक्ष,सचिव प्रेमराज बंजारे कोषाध्यक्ष देवाशीष कश्यप, खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ा अधिकारी के आर.टंडन, प्राचार्या स्मिता वी नायर, जैन पब्लिक स्कूल, मोहम्मद आरिफ, हार्दिक दुरेजा, रानी मरकाम, स्नेहा बंजारे, मुस्कान जायसवाल, ईशा सोनवानी ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
