कोरबा । शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माखनपुर में आयोजित समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों से प्राप्त कुल 4141 प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर प्रशासनिक दक्षता की एक मिसाल पेश की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने सुशासन तिहार को जनता और शासन के बीच सेतु बताते हुए कहा, यह अभियान शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी की उत्कृष्ट मिसाल है। हम सभी को इसका अधिकतम लाभ लेना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बन बांधा को टी.बी. मुक्त पंचायत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खेल विभाग द्वारा बच्चों को खेल सामग्री, राजस्व विभाग द्वारा 7 ऋण पुस्तिकाएँ, 7 वन अधिकार पत्र, श्रम विभाग द्वारा 2 श्रम कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग के द्वारा एक श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।
शिविर के समापन अवसर पर जनपद पंचायत पाली मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सोनवानी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता का श्रेय जनसहयोग और प्रतिबद्धता को दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















