कोसाबाड़ी जोन में समाधान शिविर, मेयर ने निराकरण की जानकारी ली

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जिनके माध्यम से आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न शिकायतों, समस्याओं का निराकरण किया गया।


महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शिविर में पहुंचकर वहॉं पर स्थापित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा विभागवार निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

महापौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास पर भरपूर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री का सहयोग जारी है। क्षेत्र को समस्या विहीन बनाने के लिए इच्छाशक्ति से काम किया जा रहा है। समाधान शिविर में महापौर व अतिथियों ने हितग्राहियों को राशन कार्डो का वितरण भी किया।

शिविर में प्र.आयुक्त विनय मिश्रा, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, चन्द्रलोक सिंह, मुकेश राठौर, सुखसागर निर्मलकर, ममता यादव, चन्द्रकली जायसवाल, अजय गोंड़, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, राकेश वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, प्रकाश चन्द्रा, विनोद शांडिल्य, राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, रमेश सूर्यवंशी, एम.एल.बरेठ, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, आकाश अग्रवाल, सुमित गुप्ता, अभय मिंज, विनोद , अंजुला अनंत व नागरिक उपस्थित थे।