कोरबा। शक्ति नगर, प्रगति नगर, दीपका और ऊर्जानगर कॉलोनियों में आज सुबह भारी धूल का गुबार छाया रहा, जिसने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह की सैर पर निकले लोगों को धूलभरे माहौल का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि आज दृश्यता (विजिबिलिटी) सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम थी, जिससे सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हुआ। धूल की वजह से कुछ लोग तो बीच रास्ते से ही घर लौट गए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनियों में धूल की यह स्थिति सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। लगातार बढ़ता प्रदूषण अब लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रहा है। नागरिकों ने प्रबंधन से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने और साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
