18 तहसीलदारों और भू-अभिलेख अधिकारियों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा निर्णय लेते हुए 18 तहसीलदारों और अधीक्षक भू-अभिलेख अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में की गई है।

नवपदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 (₹56,100-₹1,77,500) के तहत अस्थायी रूप से अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल है, और यह कदम राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है।