अवतरण दिवस पर कुशवाहा समाज ने याद किया गौतम बुद्ध को

कोरबा। कुशवाहा समाज जिला कोरबा के द्वारा बालको सेक्टर 1 में तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। बालको सेक्टर 1 स्थित राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

समाज के संरक्षक केदार मंडल के द्वारा विधि विधान से भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई। पूर्व महापौर एवं कुशवाहा समाज जिला कोरबा के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करने पर जोर दिया एवं प्राणियों में आपस में प्रेम भाव रखने पर बल दिया।

समाज के संरक्षक  आर. एस. सिंहा के द्वारा भगवान बुद्ध के संदेश के बारे में विस्तार से बताया गया। समाज के संरक्षक अनोखेलाल वर्मा ने गौतम बुद्ध की सूक्ति के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में संरक्षक केदार मंडल, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अमेरिका मेहता, बीएन सिंह ओमप्रकाश सिंह, प्रताप सिंह, अजय प्रसाद, उदय प्रसाद, अंचु प्रसाद, धनंजय सिंह, सुजीत मेहता, दिनेश सिंह, जयंत सिंह, विजय प्रसाद, वशिष्ठ सिंह, अजय कुमार सहित भारी मात्रा में महिला मंडल के भी सदस्य उपस्थित थे।