कोरबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में अप्रेंटिसशिप योजनांतर्गत 13 मई को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवंआई.टी.आई.उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन किया जाना है।
अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 13 मई को प्रात: 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

