टीपी नगर जोन में सुशासन शिविर का जायजा लिया मंत्री ने

कोरबा। टीपी नगर जोन में नगर निगम ने सुशासन शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया। उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने शिविर का निरीक्षण किया। स्टाल में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।


श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याएं सुलझाई जा रही है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को हर स्तर पर सहयोग प्राप्त हो।

प्रभारी आयुक्त विनय मिश्रा ने वाचन कर निराकरण कार्यवाही की जानकारी आवेदनकर्ताओं को प्रदान की गई। उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों को राशन कार्डो, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वोटर आईडी का वितरण भी किया।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपनी बात रखी और कहा कि लोगों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए सरकार ने अच्छी कोशिश की है।

शिविर में पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, रामकुमार साहू, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, उपायुक्त द्वय बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उप जोन प्रभारी अविनाश जायसवाल, सुनील तांडे, सुशील तिवारी, सोमनाथ डेहरे, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, सुशील गर्ग, मण्डावी, योगेश मिश्रा, विजय गुप्ता, राजवाड़े, यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिकगण उपस्थित थे।