कोरबी व माखनपुर में समाधान शिविर 13 को

कोरबा। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अन्तर्गत जिले के विकासखंडों के क्लस्टर ग्रामों में समाधान शिविर आयोजन कर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी दी  जा रही है।

इसी कड़ी में 13 मई को विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम कोरबी कलस्टर अंतर्गत सम्मिलितग्रामपंचायतकोरबी,सरमा, तनेरा,पुटीपखना,हरदेवा,पाली,बुढ़ापारा,कुल्हडिय़ा,खम्हारमुड़ा, झिनपुरी और मिसिया हेतु  शासकीय हाई स्कूल कोरबी में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसी तरह 13 मई को ही विकासखंड पाली के ग्राम माखनपुर कलस्टर अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत माखनपुर,बनबांधा, सेंद्रीपाली, कपोट, रंगोले,बांधाखार,नुनेरा,धौराभांठा,करतली और डूमरकछार हेतु  हाई स्कूल ग्राउंड माखनपुर में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।