कोरबा। रूमगरा बालको निवासी सुरेश कुमार साहू लंबे समय से गृध्रसी (साइटिका) की समस्या से जूझ रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दे दी थी। सुरेश कुमार साहू ने बताया कि उनकी हालत इतनी खराब थी कि चलना, उठना और बैठना भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया, जिन्होंने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
ऑपरेशन के डर से परेशान सुरेश कुमार साहू ने अंत में आयुर्वेद पर भरोसा करने का फैसला किया। सुरेश कुमार साहू निहारिका स्थित शिव औषधालय पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने मरीज की त्रिविध परीक्षा कर उनका नाड़ी परीक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने आयुर्वेदिक दवाइयां, नियम और परहेज बताए।
सुरेश कुमार साहू ने डॉक्टर के निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा से किया और फिर चमत्कार हो गया। मात्र 2 महीने में ही सुरेश कुमार साहू पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। अब वे दर्द से पूरी तरह राहत पा चुके हैं। और अपना सभी कार्य चलना फिरना अपितु दौडऩे वाला कार्य भी आसानी से कर रहे हैँ।
इसके लिये सुरेश कुमार साहू आयुर्वेद के इस उपचार को किसी चमत्कार से कम नहीं मानते, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की नौबत बता दी थी, वहीं वे मात्र परहेज और नियमों का पालन करके 2 माह में ही पूरी तरह स्वस्थ हो गए।
सुरेश कुमार साहू का कहना है कि उन्हें आयुर्वेद पर पूरा विश्वास हो गया है और अब वे दूसरों को भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाने की सलाह देते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

