कोरबा। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत डींगापुर और खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 1.18 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जनता को क्षेत्र के विकास की नई सौगातें दीं।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधाजनक और बेहतर जीवनस्तर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
पार्षद अजय गोंड ने कहा कि विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक बीते डेढ़ साल से नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री द्वारा जितने भी वादे वार्डों, आम लोगों से, विभिन्न सामाजिक संगठनों से किए गए थे, वे तेजी से धरातल पर उतरने लगे हैं। विकास कार्यों को शुरू कराकर जल्द पूर्ण भी कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, पार्षद अजय गोंड, लक्ष्मण श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, डॉ. के लहरे, दिनेश वैष्णव, पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा, सुशील गर्ग, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, ललेश दुबे उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

