कृष्णा नगर में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित, जनता परेशान

कोरबा। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण छत्तीसगढ़ में 2000 मेगावाट बिजली की मांग में कमी आई है लेकिन कई क्षेत्रों में समस्याएं भी पैदा हो रही है।

कोरबा अर्बन डिवीजन के अंतर्गत पाड़ीमार जोन के  कृष्णा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।


छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी के जोन कार्यालय की एक महिला अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने को लेकर कई शिकायत हमारे पास पहुंचे हैं।

दरअसल ट्रांसफार्मर में खराबी आने के साथ केबल कट जाने से समस्या बनी हुई है। कई स्थान पर फॉल्ट होने की खबर है और इसी पर हमारा मेंन पावर काम कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नगर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति दोपहर बाद सामान्य हो सकेगी।

लोग इस बात से भी चिंतित नजर आ रहे हैं कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार एक बार फिर मौसम बिगड़ा नजर आ रहा है। इसका इंपैक्ट अगले तीन दिन  तक रहने की संभावना है।