कांकेर जिले की बेटी इशिका बाला ने न केवल ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी, बल्कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक मिसाल कायम की।
पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही इशिका पिछले सत्र की वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई थीं, जिससे उन्हें गहरी निराशा हुई थी।
लेकिन इस बहादुर छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी। इस साल उन्होंने बीमारी और पढ़ाई की दोहरी चुनौती का डटकर सामना किया और शानदार प्रदर्शन के साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की मेरिट सूची में टॉप किया। इशिका की यह उपलब्धि उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और संघर्ष का प्रतीक है।
हालांकि, कैंसर के खिलाफ उनकी जंग अभी जारी है।
इशिका की इस प्रेरणादायक कहानी ने न केवल उनके परिवार और कांकेर जिले को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बन गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
