कोरबा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में आयोजित हो रहीं है. जिसमें कोरबा जिले के पाली ब्लॉक से रग्बी खेल के लिए 2 बालिका सावित्री मरावी और सानिया यादव का चयन हुआ है। ये दोनों बिहार रवाना हो गई है।
बिहार की राजधानी पटना में भारत सरकार के खेल एवं युवा विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2025 का 4 मई को रंगारंग शुभारंभ हुआ है जो 15 मई तक आयोजित हो रहा है।
इसमें रग्बी खेल विधा में रग्बी असोसिएशन कोरबा अंतर्गत पाली ब्लॉक से सावित्री मरावी पिता विशाल मरावी और सानिया यादव पिता रामप्रसाद यादव का चयन होना अत्यंत गौरव और हर्ष की बात है।
बताया गया कि इन खिलाडिय़ों को ओमप्रकाश वैभव से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उन्होंने बड़े स्तर के प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
