टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया गया महिलाओं को

कोरबा। एनटीपीसी के बाल भवन में बैच-2 चारपारा कोहडिय़ा पेशेवर सिलाई, कटिंग और दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह प्रशिक्षण एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एवं सिद्धि विनायक कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार योग्य और उद्यमशीलता क्षमता से सशक्त बनाना था।

समारोह में मैत्री महिला समिति एनटीपीसी की अध्यक्ष श्रीमती रोली खन्ना ने प्रशिक्षुओं को उनकी अर्जित नई क्षमताओं का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आत्मनिर्भरता और सतत सीखने के महत्व पर बल दिया। समिति ने सभी प्रशिक्षुओं को उपहार भेंट किए और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही, कोर्स की सफलतापूर्वक पूर्णता पर प्रतिभागियों को अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मैत्री महिला समिति के सदस्यों, नैगम सामाजिक दायित्व टीम के प्रतिनिधियों, सिद्धि विनायक अधिकारियों, प्रशिक्षक और प्रशिक्षुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।