समाधान शिविर में 70 आवेदन निराकृत, 11 राशन कार्ड बांटे

कोरबा। सुशासन तिहार के अवसर पर तृतीय चरण में जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा के पसान कलस्टर में 5 मई को आयोजित शिविर में कुल 9 पंचायत जिसमें अडसरा, बैरा, सेन्हा, कर्री, चन्द्रौटी, खोडरी प, कुम्हारीसानी, लैंगी एवं पसान शामिल रहे। शिविर में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण की स्थिति भी शिविर के दौरान ही विभागवार अवगत कराया गया।

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए जनपद कार्यालय के माध्यम से 11 नवीन राशन कार्ड वितरण, जनपद कार्यालय मनरेगा से 28 जॉब कार्ड वितरण,कृषि विभाग से 1 नग सिंचाई पम्प वितरण एवं राजस्व विभाग से 10 नग किसान ऋण पुस्तिका एवं शिक्षा विभाग की तरफ से 5 नग जाति प्रमाण पत्र शिविर के माध्यम से विरतरण कराया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति मरावी, विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एसडीएम तुलाराम भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।