नौकरी में रूचि नहीं, कर्मी को नोटिस

कोरबा । जिला न्यायालय में दैनिक वेतन भोगी कर्मी नंद सिंह जनवरी अंतिम से अब तक ड्यूटी पर नहीं आए हैं। तीन दिन की छुट्टी लेने के बाद वे ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।

जिला न्यायालय की ओर से कर्मी को इस बारे में सूचना पत्र जारी किया गया तब भी कर्मी ने गंभीरता नहीं दिखाई। इससे कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा नौकरी में रूचि की कमी प्रतीत होती है।

कहा गया है कि अंतिम बार नोटिस के जरिए कर्मी को सूचना दी जा रही है। अन्य स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए उसे सेवा से पृथक कर दिया जाएगा।