करतला में 13 मई को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: कांग्रेस का संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन आंदोलन

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ अभियान के तहत करतला में 13 मई को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली शाम 4 बजे जनपद पंचायत कार्यालय करतला से शुरू होकर सद्भावना भवन तक जाएगी, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आम सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह अभियान मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कथित हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के हनन के खिलाफ एक सशक्त जन आंदोलन है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की आवाज को बुलंद करना, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करना और संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा करना है।

रैली में सुश्री जारिता लैतफलांग (प्रभारी सहसचिव, छत्तीसगढ़), डॉ. चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा), सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल और पूर्व विधायक बोधराम कंवर सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

रैली के सफल संचालन के लिए एक व्यवस्था समिति गठित की गई है, जिसमें विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, पुरुषोत्तम कंवर, मोहित राम केरकेट्टा, हरीश परसाई, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, दुलेश्वरी सिदार, प्रशांत मिश्रा, श्याम सुंदर सोनी, तनवीर अहमद, रजनीश तिवारी, रतन मित्तल, शेख इस्तीयाक, विकास सिंह, शिवम राय सहित जिला सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

रैली की तैयारियों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत दास महंत, दौलत राठिया, हरकुमारी बिंझवार, यशवंत लाल, पुष्पेंद्र शुक्ला, गोरेलाल यादव, बच्चन सायं कोरार्म, टीकाराम मनहर, दिलीप सिंह, राजीव लखन, अजमेर सिंह, रामपुर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण राठिया, विरेन्द्र चंदन, रामायण मंझवार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जुटे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाने की अपील की गई है।