आम, अमरूद, जामुन, कटहल समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण,ग्रामीण परिवारों को भविष्य में पोषण व अतिरिक्त आय का लाभ
कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 24,035 फलदार पौधों का वितरण किया।
अभियान के अंतर्गत कुल 25 हजार पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया था। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जनआंदोलन तथा अदाणी समूह के वर्ष 2030 तक 10 करोड़ वृक्षारोपण के विजन के अनुरूप आयोजित की गई।
केपीएल द्वारा कोरबा जिले के आसपास स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों और ग्रामीण समुदायों को आम, अमरूद, जामुन, कटहल, नींबू, बादाम, सीताफल और आंवला सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। कंपनी के अनुसार, पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीण समुदायों को भविष्य में पोषण और आर्थिक लाभ से जोड़ना है।
इस अवसर पर केपीएल के प्रमुख व्यवसाय अधिकारी समीर कुमार मित्रा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को भी जोड़ता है। मां के नाम एक पौधा लगाना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम है।
केपीएल के परियोजना प्रमुख सीवीके प्रसाद ने बताया कि फलदार पौधों के वितरण से क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। भविष्य में इन पौधों से मिलने वाले फल स्थानीय समुदायों के पोषण में योगदान देने के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत भी बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण और पौधों के संरक्षण से कार्बन अवशोषण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में भी योगदान मिल सकता है।
केपीएल का यह अभियान अदाणी समूह के ‘100 मिलियन ट्रीज़ बाय 2030’ विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाता है।कंपनी के अनुसार, स्थानीय समुदायों की भागीदारी के साथ पौधों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















