कोरबा। वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को नगर निगम के बालको नगर जोन के 6 वार्डों में 42.30 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकासशील दृष्टिकोण को साकार करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की घोषणाओं पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा त्वरित अमल शुरू कर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। केवल एक महीने के भीतर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में3करोड़ से अधिक की लागत से विभिन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं। यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाला साबित हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद सत्येंद्र दुबे, मंगल बंदे, नरेंद्र देवांगन, तरुण राठौर, मुकुंद कंवर, चेतन मैत्री, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, श्रीमती चंदा देवी, श्रीमती सीमा कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















