4322 आवेदन निराकृत हुए भैंसमा में

कोरबा। सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत हाईस्कूल भैसमा परिसर में समाधान शिविर हुआ जिसमें काफी आवेदन निराकृत हुए।

शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 श्रीमती रेणुका राठिया, क्षेत्र क्रमांक 02 श्रीमती सुस्मिता अनंत कमलेश,जनपद सदस्य भैसमा भूपेन्द्र सिंह कंवर,तिलेश्वरी, भैंसमा सरपंच संजय कुमार कंवर ,कुरुडीह सरपंच सूरज बाई कंवर सहित अन्य उपस्थिति रहे।

समाधान शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती कौशाम्बी गबेल ने सुशासन तिहार की विभिन्न चरणों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिविर में कुल 4322 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2244 मांग पत्र एवं 78 शिकायतें शामिल हैं।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया ने अपनी बात रखी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने पंजीकृत आवेदनों के त्वरित निराकरण पर बल दिया।

शिविर के नोडल अधिकारी सरोज महिलांगें एसडीएम, राजस्व ने आभार जताया।

पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पसान, लैंगी, कुम्हारीसानी, बैरा, खोडरी, चंद्रौटी, कर्री, अड़सरा और सेन्हा के ग्रामीणों को उनके द्वारा दिए गये आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई।