कवि वैष्णव ने दो महीने में दी 21 प्रस्तुति

कोरबा। बालको व वेदांता समूह में कार्यरत शहर के सुप्रसिद्ध कवि हीरामणी वैष्णव अपनी कविताओं से पूरे देशभर में धूम मचा रहे हैं।

सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म चाहे वो यूट्यूब हो या फेसबुक या इंस्टाग्राम हर प्लेटफॉर्म पर वायरल श्री वैष्णव की लोकप्रियता न केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है बल्कि वे देश के भिन्न-भिन्न राज्यों के कवि सम्मेलनों में लगातार आमंत्रित किए जा रहे हैं।

जिसका अंदाज़ा केवल इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले दो माह में ही 6 अलग-अलग राज्यों में कुल 21 कवि सम्मेलनों में प्रस्तुति देकर रिकॉर्ड बना दिया है।