फैब्रिकेशन वर्कशॉप की छत पर किशोर करंट से झुलसा

कोरबा। बुधवारी बाजार में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। सागर धनवार नामक किशोर गणनायकस्टील एवं फेब्रिकेशन नामक दुकान में कार्यरत था।

दुकान संचालक ने उसे छत पर कुछ काम करने के लिए भेजा था, जहां वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

इस हादसे में सागर लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और तथ्यों के बारे में पूछताछ की।