कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल कोरबा हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर रहा है। सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी और उनकी विशेषज्ञ टीम ने मात्र दो दिनों में 6 एंजियोप्लास्टी और 9 एंजियोग्राफी की प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक पूरी की।
हृदय रोग से सम्बन्धित 50 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया, यह एनकेएच कोरबा की विशेषज्ञता और मरीजों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस माह 13-14 मई डॉक्टर एस एस मोहंती व 30 मई व 1 जून को डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी एनकेएच में सभी हृदय सम्बन्धी परामर्श व् प्रक्रिया के लिए उपलब्ध रहेंगे।
एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने कहा है कि हम अपने यहां आने वाले मरीजों हृदय सम्बन्धी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मरीजों के बीच बढ़ता विश्वास हमारे चिकित्सा टीम का मनोबल मजबूत कर रहा है।
उन्होंने बताया कि एनकेएच ने अपनी स्थापना के बाद से ही सेवाओं और सुविधाओं को निरंतर अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने की दिशा में सफल प्रयास व कार्य किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















