42.30 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे देवांगन

कोरबा। वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन 5 मई को नगर निगम कोरबा के बालको जोन के अंतर्गत 42 लाख 30 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगें। मेयर संजूदेवी राजपूत भी इस दौरान उपस्थित रहेंंगी।

इनमे वार्ड क्रमांक 34 बेलगरी बस्ती बजरंग चौक के पास सास्कृतिक मंच, निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 34 चेक- पोस्ट भदरापारा में सामुदायिक भवन के सामने मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 39 राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य व अन्य कार्य शामिल है।