सफाई के उपकरणों के वितरण में देरी पर भडक़ी महापौर

कोरबा। नगर निगम के भण्डार गृह और वर्कशॉप का निरीक्षण कर मेयर संजूदेवी राजपूत ने लापरवाही पर निगम के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।

आम जनता व उनसे जुड़े मूलभूत वस्तुए व पूर्व से ही स्टोर में रखे ई. रिक्शा, डस्टबिन, मशीनरी, सफाई के अन्य उपकरण के अभी तक वितरण नहीं होने को लेकर उन्होंने पूछताछ की। उपस्थित अधिकारियों को साफ-सफाई के उपकरणों को अनावश्यक रोके जाने का कारण स्पष्ट करने के निर्देश भी दिए।

महापौर ने शहर की साफ सफाई, स्वास्थ्य, मुलभुत सुविधाएं व जन हित से जुड़े मुद्दे पर कही भी, किसी समय यदि कमी दिखी तो सम्बंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

पूरे मामले में अपर आयुक्त विनय मिश्रा को जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।