कोरबा। साहित्यकारों की रचनाओं से सजी स्मारिका कोरवा का विमोचन किया गया। पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन में आयोजित विमोचन एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और पूर्व महापौर जोगेश लांबा शामिल होकर साहित्यकारों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
साहित्यकारों के लिए यह सबसे अलग अनुभव रहा जहां पर विमोचित हुई स्मारिका में लगभग डेढ़ सौ साहित्यकारों की रचनाओं का समावेश है। इस अवसर पर साहित्यकारों ने अतिथियों का स्वागत किया।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जिन कोरवा व अन्य आदिवासियों के कारण इस जगह का नाम कोरबा पड़ा उन कोरवाओ को साहित्यकारों ने अपनी कृति में स्थान दिया इसके लिए सब बधाई के पात्र है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि हम सब मिलकर कोरबा और प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि क्षेत्र, प्रदेश और देश की तमाम विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों के समक्ष लाने वाले कवियों ने कोरबा का नाम खूब रोशन किया है।
साहित्य भवन समिति के संरक्षक मोहम्मद यूनुस, कमलेश यादव, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में साहित्य भवन के निर्माण से लेकर अब तक सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
संचालन समिति के सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
