कोरबा। हसदेव नदी में पचरी का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए कराया जाएगा। चारपारा कोहडिय़ा में यह काम होना है। 6 लाख रुपए इस पर खर्च होंगे। पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने एक कार्यक्रम में भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि कोहडिय़ा को एक मॉडल और सुविधा-संपन्न वार्ड के रूप में विकसित करने पर काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर उतर रही हैं और आम लोगों को इनका प्रत्यक्ष लाभ भी मिल रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद एवं जिला खनिज न्यास सदस्य मुकुंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राठौर, कपूर चंद पटेल, पूर्व भाजयुमो महामंत्री अनिल यादव, कृष्ण द्विवेदी, राजकुमार पटेल, दिलेश्वर पटेल, जेलूराम केवट, दुजराम कंवर, बैसाखी केवट, जोहनराम पटेल, मूलचंद पटेल, गोरे पटेल, भूपेंद्र साहू सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677