श्रमिकों के योगदान को याद किया श्रम दिवस पर

कोरबा। घंटाघर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अंतराष्ट्रीय श्रमिक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवक पदमसिंह चंदेल ने किया।

अध्यक्षता रेखा त्रिपाठी ने की। श्रमिकों का सम्मान एवं कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी घटना के शहीदों के सम्मान में केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को श्री चंदेल और श्रीमती त्रिपाठी ने संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के योगदान पर बात की।


संचालन राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती, छत्तीसगढ़ समाचार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सफी कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष ममता अग्रवाल, एम 3 के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव, कांग्रेस नेत्री गीता महंत उपस्थित हुए।

मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सफी ने कहा कि कोरबा सहित भारत देश भर के श्रमिकों की बेहद दुर्दशा देखी जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव दर्शन कुमार रजक, उपेंद्र राठौर, केंद्रीय सलाहकार अहमद खान, केंद्रीय प्रतिनिधि सुनील सुना, बालको अध्यक्ष प्यारेदास महंत, विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जयसिंह नेताम, नारायण दास महंत, महतारीन बाई जांगड़े, वंदना सिदार, संतोष बंजारे, प्रगति सूर्यवंशी सुकवारा बाई, हीरालाल नवरंगे, कृष्णा नवरंगे, गीता साहू, घनाराम साहू, रूपा राव, चित्रा पटेल, गंगा यादव, उमेदा साहू आदि उपस्थित थे।