कोरबा। कोरबा से रवाना हो कर मेमू ट्रेन गेवरा रोड स्टेशन की बजाय एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की न्यू कुसमुंडा रेलवे साइडिंग में जा पहुंची। लोको पायलट की सतर्कता कहनी होगी कि उसने मेमू सवारी गाड़ी को सही समय पर रोक लिया।
इस बीच स्टेशन की बजाय कोयला साइडिंग पर देखकर यात्री भी सहम गए। रेल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इस मामले में एक स्टेशन मास्टर को निलंबित किया गया है।
शनिवार को सुबह 10 बजे की मेमू लोकल बिलासपुर से छूटकर सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोरबा पहुंचती है और कोरबा से गेवरा के लिए रवाना होती। यही ट्रेन गेवरा से 01.10 बजे छूटकर कोरबा आती है और कोरबा से दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होती है।
शनिवार की सुबह जब यह ट्रेन कोरबा से गेवरारोड रेलवे स्टेशन के लिए निकली, तो गेवरा स्टेशन की बजाय कमका साइडिंग (न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग प्वाइंट) में घुस गई।
कोरबा व गेवरा स्टेशन के बीच न्यू कुसमुंडा साइडिंग को ही कमका साइडिंग कहा जाता है, जहां कुल 11 रेल लाइन है।
यहां साइलो के माध्यम से मालगाडिय़ों में कोयला लदान होता है। अचानक रेलवे स्टेशन की बजाय कोयला साइडिंग में ट्रेन के घुस आने से महकमे में हडक़ंप मच गई।
जानकारी मिली कि प्रबंधन ने घटना को गंभीर गलती माना है और इसके लिए एक स्टेशन मास्टर को निलंबित किया गया है। इस बारे में अधिकारिक पुष्टि शेष है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677