कोरबा में भीषण गर्मी के बीच बिजली वितरण कंपनी की लापरवाही ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
प्री-मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। शारदा विहार और अमरियापारा जैसे क्षेत्रों में पिछले दो दिनों में दो बार 7-8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले दिन लंबी कटौती के बाद अगले दिन दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रही।
फ्यूज कॉल सेंटर ने बताया कि मेंटेनेंस के लिए परमिट लिया गया है, जिसमें पेड़ों की टहनियों की छंटाई और सुधार कार्य शामिल हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि यह मेंटेनेंस केवल दिखावा है, क्योंकि नियमित दिनों में भी बिजली कटौती आम हो गई है।
पावर सिटी के रूप में पहचाने जाने वाले कोरबा में इस तरह की अव्यवस्था से लोग नाराज हैं। घंटों बिजली गुल रहने से गर्मी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी से ठोस समाधान और नियमित आपूर्ति की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
