राजस्व विभाग की बैठक में कहा कलेक्टर ने
कोरबा। जिले में राजस्व विभाग के कार्यों को पारदर्शी बनाने के साथ पेंडेंसी कम करने पर कलेक्टर का जोर है।
तहसीलदारों को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में अविवादित नामांतरण बटांकन नामांकन के प्रकरणों में प्रगति लाए और नक्शा बटांकन त्रुटि सुधार कार्यों को निपटाए।
उन्होंने कृषकों के पंजीयन कार्य की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अजगरबहार तहसील में प्रगति नहीं दिखने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि वे सात दिवस के भीतर कृषक पंजीयन के कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें अन्यथा वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि किसी प्रकरण में आदेश जारी करने के बाद उसे लागू कराना भी आपकी जिम्मेदारी है ताकि कोई पीडि़त आदेश के बाद भी किसी के पास चक्कर न काटे।
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि कोटवारी भूमि का ट्रांजेक्शन अवैध है और उसका नामान्तरण भी अवैध है। उन्होंने सिंगल ट्रांजेक्शन वाले ऐसे प्रकरणों की जांच करने और रिकार्ड नहीं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गलत प्रविष्टि और त्रुटि सुधार के लंबित 234 प्रकरणों को 10 दिवस के भीतर सुधार करके हटाएं। नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र अंतर्गत बनाये जाने वाले आय, जाति ,निवास प्रमाणपत्र को समय सीमा के भीतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ऑपरेटरों को समय पर सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ अपलोड करने और उन्हें इस बाबत प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए ताकि किसी के आवेदन को वापस न लौटाया जा सकें।
बैठक में अपर कलेक्टर मनोज कुमार एसडीएम प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख अधीक्षक भू अभिलेख सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
