कोरबा। कुकरीचोली में 0.562 एकड़ जमीन को प्रशासन ने कोटवारी हिस्से से हटाकर सरकार के पक्ष में दर्ज कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कोटवारी सेवा की जमीन को दूसरे के नाम पर अंतरण किया जा रहा था।
भैंसमा तहसीलदार के.के.लहरे ने कोरबा अनुभाग अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली के कोटवारी भूमि को अन्य के नाम पर दर्ज/विक्रय करने के मामले में कार्यवाही करते हुए कोटवारी भूमि के अन्तरण को अपास्त कर दिया है।
ग्राम कुकरीचोली में अनिता कौशिक वगैरह, खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.045 हेक्टेयर, मंजू जायसवाल वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.040 हेक्टेयर, कनिका चक्रवर्ती, वगैरह, खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.012 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.158 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 376 में से, रकबा 0.215 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.101 हेक्टेयर, डॉ केसी देवनाथ वगैरह खसरा नंबर 377/1 में से, रकबा 0.081 हेक्टेयर, कोटवारी भूमि का अन्तरण को अपास्त करते हुए शासन के रिकार्ड में दर्ज किए है।
जिले में भैंसमा तहसील अंतर्गत 16, कटघोरा 8, दीपका 8, हरदीबाजार 7, बरपाली 10, पोड़ी उपरोड़ा 2, कोरबा 2, दर्री 6, पाली 4, प्रकरण है। जिसमें सिंगल ट्रांजेक्शन हुए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
