कोरबा। छग बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार और सूबेदार मेजर डूंगर सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय का दौरा किया किया। उन्होंने विद्यालय आकर प्राचार्य राजू दुबे से मिलकर विद्यालय में चलने वाले एनसीसी क्रियाकलापों के बारे में विचार विमर्श किया।
उन्होंने एनसीसी कैडेट से मिलकर उनसे एनसीसी गतिविधियों से संबंधित फीडबैक भी प्राप्त किया। कर्नल सेंथिल कुमार ने विद्यालय के एनसीसी गतिविधियों से संतुष्टि जताई और भविष्य में बच्चों को एनसीसी के माध्यम से भारतीय सेना भर्ती हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफिसर रितेश भोसले ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
