कोरबा। ग्राम पंचायत भैसमा के आश्रित ग्राम पहरीपारा में विवाह कार्यक्रम में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग की घटना को लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने संवेदनशीलता दिखाई।
उन्हें मालूम चला कि अमानक बूंदी का सेवन करने से पहरीपारा के 23 बच्चों सहित 51 लोगों की हालत खराब हो गई है। इस पर वे तुरंत जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
संबंधित वार्ड पहुंच उनका कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के लिए आदेशित किया।
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के उन प्रयासों की भी सराहना की है, जिसके अंतर्गत घटना की जानकारी होने के बाद गांव में बीएमओ डॉ. दीपक राज के द्वारा फौरी तौर पर शिविर लगाए गए और सभी लोगों का परीक्षण किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















