जो सूचना देगा, वो पाएगा ईनाम
कोरबा। मंगल सिंह आखिर है कहां और किस हाल में, इसे लेकर उनके परिजन परेशान हैं। अकलतरा से लापता होने के बाद परिजनों ने चार जिलों में तलाश की। कोई पता नहीं चलने पर अब कोरबा में उनकी तलाशी की जा रही है।
अकलतरा निवासी मंगल सिंह के बारे में कोरबा में रहने वाले स्पष्ट किया कि उनके यहां पहुंच नहीं हुई है। पहले तो परिजनों को लगा कि वे किसी अन्य रिश्तेदार के यहां गए होंगे, लेकिन जब वहां भी कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार की चिंता और बढ़ गई।
अब तक परिजन कोरबा के अलावा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा सहित कुल चार जिलों में मंगल सिंह की तलाश कर चुके हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रैन बसेरा और सार्वजनिक स्थलों पर भी लगातार खोजबीन की जा रही है।
पिछले तीन दिनों से परिजन कोरबा में ही रुके हुए हैं और हर संभावित जगह पर तलाश कर रहे हैं। मंगल सिंह की बेटी ने बताया कि उनके लापता होने की जानकारी सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी साझा की जा रही है, ताकि किसी को भी कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत संपर्क कर सकें। साथ ही, पोस्टर और बैनर भी जगह-जगह लगाए जा रहे हैं।
मंगल सिंह के बेटे ने बताया कि जो भी उनके पिताजी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी देगा, उसे वह अपनी ओर से 10,000 का इनाम देगा।
परिजनों ने लापता होने की सूचना संबंधित थानों में भी दर्ज करवा दी है और जहां-जहां वे जा रहे हैं, वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















