कोरबा। नगर निगम ने लोगों की शिकायत पर झगरहा में एक कबाड़ यार्ड पर कार्रवाई की और काफी मात्रा में कबाड़ जप्त किया। आपत्ति इस बात को लेकर थी कि सामान को गोदाम में कम और सडक़ पर ज्यादा रखा जाता है। इससे गंदगी हो रही थी और बीमारी फैलने का डर बना था।
कोरबा कोरकोमा मार्ग पर झगरहा के समीप अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का गोदाम और वहां बिखरा समान आसपास निवासरत लोगों के लिए सर दर्द बन गया। दुकान संचालक मदन अग्रवाल और सियाराम अग्रवाल से लोगों ने कई बार निवेदन किया कि वह कबाड़ अपने गोदाम में ही रखें ।बाहर सडक़ तक उसे ना फैलाएं।
लेकिन मदन और सियाराम ने उनकी एक न सुनी ।अंतत: लोगों ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से फरियाद की ।उनकी प्रार्थना सुन आयुक्त ने अपने अमले को सडक़ तक बिखेर दिए गए कबाड़ को जप्त करवा लिया।
नगर निगम अधिकारी सिविल लाइन पुलिस की मदद से जब कबाड़ जप्त करने पहुंचे तो अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों ने इसका विरोध किया। लेकिन उनकी एक न चली। सामान को जेसीबी की मदद से वाहन में डलवा कर जप्त कर लिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
