स्टील कंपनियों के सीईओ से मिले उद्योग मंत्री देवांगन

कोरबा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टील और फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में मुंबई में 6वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

यहां प्रदेश के श्रम उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक के साथ भारत और दुनिया भर से आए स्टील कंपनियों के सीईओ और उद्यमियों से संवाद किया।


इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली मार्गदर्शन, उद्बोधन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्टील सेक्टर के एक लाख करोड़ से अधिक और अन्य सेक्टर के कुल साढ़े 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं।

प्रदेश में नई औद्योगिक विकास नीति, आयरन ओर, कोयला, बिजली जैसे तमाम जरूरी संसाधन की उपलब्धता साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी की वजह से ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाने रूचि दिखा रहे हैं।