कोरबा-हरदीबाजार। आमगांव दर्राखांचा गांव में एसईसीएल दीपका खदान से हुई ब्लास्टिंग का बुरा असर पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक घर में पत्थर गिरने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने कहा कि किसी तरह जनहानि को टाल दिया गया है लेकिन आगे प्राणों पर संकट बना हुआ है इसलिए वे जीवन की गारंटी चाहते हैं।
ग्राम आमगांव दर्रा खांचा निवासी राजू राठौर के मकान में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से उड़ता हुआ पत्थर सीधे मकान की छत फाड़ते हुए अंदर आ गिरा। उस समय परिवार दूसरे कमरे में मौजूद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि यह पत्थर एसईसीएल दीपका खदान में की गई हैवी ब्लास्टिंग के कारण घर में गिरा। गांव वालों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। खदान अब बस्तियों के इतने करीब आ चुकी है कि रहवासी हर रोज़ दहशत में जीने को मजबूर हैं।
लोगों ने बताया किआमतौर पर जब ब्लास्टिंग होती है,तो वे घर से बाहर चले जाते हैं,लेकिन शुक्रवार को अचानक ब्लास्टिंग होने के कारण वे घर के अंदर ही थे।हम रोज डर के साए में जी रहे हैं।
आज अगर हम उसी कमरे में होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि एसईसीएल प्रबंधन केवल प्रोडक्शन बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है और सुरक्षा के मानकों की अनदेखी कर रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
