क्षमता निर्माण कार्यशाला में जिले की होगी भागीदारी

कोरबा। पीएम अंतर्गत स्टेम शिक्षकों का क्षमता निर्माण कार्यशाला उच्च शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर साइंस एवं टेक्नोलॉजी में दक्ष करने आईसर पुणे में 26 अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यशाला समग्र शिक्षा एवं राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित है। पीएम श्री के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल को उक्त प्रशिक्षण हेतु पुणे प्रस्थान करेगी। इस प्रशिक्षण में साइंस एवं टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा व क्रियाकलाप संपादित होंगे।

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले व्याख्याताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यशाला के लिए पी एम श्री विद्यालयों के कोरबा जिला के बालको से श्रीमती सीमा स्वर्णकार, तिलकेजा से सुश्री प्राची पाण्डेय, पोड़ी उपरोड़ा से नोहर सिंह, करताला से श्रीमती नीलिमा पटेल, दीपका से तेजस्वी रात्रे, बाकीमोंगरा से सुश्री विशेषा बाजपेयी शामिल होंगे।

कार्यशाला के लिए डीईओ तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, एमसी मनोज पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी।