नशे में धूत लोगों ने तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले दो युवकों की जमकर की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

कोरबा। थाना पसान क्षेत्र में शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों से नशे में धूत कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिससे दो लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए। आनन-फानन में डायल 112 की टीम को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने मारपीट करने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान क्षेत्र का है। जहां  ग्राम पंचायत पुटिपखना निवासी चार युवक दो बाइक में सवार होकर शादी में शामिल होने ग्राम मतीन (घोधरापारा) गए थे, जहां शनिवार शाम को घर वापस लौट रहे थे। 7:30 बजे ग्राम सासिन बाजार के पास पहुंचे थे कि उसी समय सुरेश पिता रामजीत, राजपाल पिता रामजीत, राजू पिता उजियार सिंह, सुरज ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे, मना करने पर नहीं माने।

नशे में धूत आरोपियों ने लाठी डंडे, हाथ और लात घुसे से उनकी जमकर मारपीट कर दी।मारपीट करने वालो का आरोप है कि गांव के अंदर तेज रफ्तार बाइक चला रहे हो।