डामरीकरण कार्य का नपं अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कोरबा-पाली। नगर पंचायत पाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में सडक़ का जीर्णोद्धार करने डामरीकरण टायरिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। रहवासियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्य का शुभारंभ नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर किया।

उक्त सडक़ में डामरीकरण टायरिंग करने से लगभग दो दर्जन परिवार सहित, गार्डन,छात्रावास,मंगल भवन,स्कूल आदि स्थानों में पहुंचने लोगों को सुविधा होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्षअजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखनलाल प्रजापति पार्षदश्रीमतीदीप्तिदीपकशर्मा, पार्षद तूफान सिंह राज,गीता शुक्ला,संतोष देवांगन,जितेंद्र माटे, बंटी जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल सहित नगर वासी उपस्थित थे।,