कोरबा। अंचल के बुधवारी बाजार मेला ग्राउंड में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर मेला विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, रवि चंदेल, मुकुंद कंवर, नगर निगम के एमआईसी मेंबरों, पार्षदों, मेला संचालक कुलदीप ताम्रकार उपस्थित थे।
बताया जा रहा हैं कि कोरबा में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला इस बार एक अलग ही रंग और रौनक के साथ नजर आएगा। विदेशी तर्ज पर यहां एक अनोखी फिश टनल का आयोजन किया जा रहा है जो न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। इस टनल में कई देशों की विभिन्न प्रजातियों की मछलियां तैरती हुई दिखेंगी। साथ ही फिश टनल में जलपरियाँ जल क्रीड़ा करती नजर आएंगी।
कोरबा में पहली बार एक प्रसिद्ध फर्म द्वारा तैयार की गयी फिश टनल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। टनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह समुद्र के अंदर होने का अनुभव देगा। स्थानीय प्रशासन ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों का यह अनुभव न केवल रोमांचक बल्कि सुरक्षित भी हो।
उन्होंने बताया कि मेला का टाइमिंग शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक की होगी। यह मेला 45 दिनों तक चलेगा। यहां रशियन झूले, तारामची, नाव, ड्रैगन, ट्रेन, ब्रेक डांस, टोरा-टोरा, मिकी माउस के अलावा कई आकर्षक झूले हैं। साथ ही यहां खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677