कोरबा। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद देशभर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। जहां कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, वहीं भाजयुमो इसका जवाब आक्रामक विरोध के रूप में दे रहा है। आज इसी मामले पर युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय को घेरा और राहुल गांधी का पुतला जलाया।
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर हर तरफ भाजयुमो के नेतृत्व में ऐसे प्रदर्शन किए गए। कोरबा में सुबह 11 बजे टीपी नगर चौक में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और 2 घंटे बाद कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। प्रदर्शन की जानकारी पहले से थी इसलिए कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी।
कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर नारेबाजी की और अवरोधक को धता बताते हुए राहुल गांधी का पुतला जला दिया।
भाजयुमो का कहना है कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ की आड़ में ईडी की कार्रवाई से जनता का ध्यान भटका रही है जबकि वास्तव में यह एक बड़ा आर्थिक अपराध है, जिसे अब जनता के सामने लाना जरूरी हो गया है।
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, भाजपा पार्षद एवं जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन,भाजपा मंडलअध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दिलेन्द्र यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष, अविनाश, प्रीति, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजू, दिव्यांश, अनुराग अन्य प्रमुख कार्यकर्ता बृजेश यादव, दीनदयाल, राजा, बंटी साहू, पिंकू रंजन, मोंटी पटेल, पार्षद पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, मंगल राम, स्वाति कश्यप, अर्चना रूनिझा, चंदन सिंह, श्याम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
